मेरठ। बच्ची से अश्लील हरकत करते एक दुकानदार का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। चर्चा है कि यह वीडियो लिसाड़ी गेट इलाके की है। इस मामले में इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट और साइबर सेल जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली के मुताबिक वीडियो देखने के बाद करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ की गई है। सोशल साइट पर वीडियो के साथ यह भी लिखा गया कि यह लिसाड़ी गेट का एक परचून दुकानदार है। जो दुकान पर आने वाली बच्चियों से अश्लील हरकत करता है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है।
शनिवार शाम तक इस दुकानदार का अश्लील हरकत करने का वीडियो शहर में वायरल हो गया। वीडियो की जानकारी लगते ही एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने इसकी जांच पड़ताल शुरू करा दी। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर ने कई जगहों पर इसकी जानकारी की। लेकिन देर रात तक पुष्टि नहीं हुई। इंस्पेक्टर का कहना है कि दुकानदार की तलाश चल रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा।