जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव पांचली खुर्द के बस स्टैंड पर गत चार दिन से एक अल्टो कार लावारिस हालत में खड़ी है। सूचना देने के बाद भी पुलिस कार और अनजान बनी हुई है।
मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव पांचली खुर्द के बस स्टैंड सड़क किनारे पर चार दिन पूर्व सुबह में एक अल्टो कार खड़ी मिली। शाम तक कार वहीं खड़ी रही तो ग्रामीणों जानी पुलिस को जानकारी दी। चार दिन बाद भी पुलिस कार की सुध लेने नहीं पहुंची। वहीं, ग्रामीणों को आशंका है कि कार से वारदात को अंजाम देने के बाद यहां छोड़ दिया गया है।