फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल चोरी का खेल :पूठा में पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूठा में पुलिस की दबिश, घरों में की जांच
विज्ञापन

मेरठ।
आईओसी के टैंकरों से तेल चोरी करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया है। पुलिस ने शनिवार देर रात पूठा गांव में दबिश दी। शक के आधार कई घरों और घेरों में में जांच की।
गौरतलब है कि पूठा स्थित आईओसी के प्लांट से जाने वाले टैंकरों से तेल चोरी का खेल काफी समय से चल रहा है। अमर उजाला पूर्व में इसका खुलासा कर चुका है। दो माह पूर्व एसटीएफ ने दबिश देकर बडे़ पैमाने पर तेल चोरी पकड़ी थी। 12 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ने बागपत बाईपास पर दबिश देकर टैंक र से तेल चोरी करते पांच लोगों को पकड़ा था। एसएसपी ने इंस्पेक्टर टीपी नगर को तेल चोरी पर अंकुश लगाने की सख्त हिदायत दी थी। शनिवार रात टीपी नगर थाना पुलिस ने एनएच-58 पर चेकिंग अभियान चलाया। इसके बाद टीम ने पूठा गांव जाकर जांच पड़ताल की। टीम ने संदेह के आधार पर कुछ ग्रामीणों के घेर और घरों की तलाशी ली।
विज्ञापन


घर के बाहर न खड़ा होने दें टैंकर
इंस्पेक्टर टीपी नगर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि आसपास के गांव के कुछ लोगों ने अपने प्राइवेट टैंकर बना लिए हैं। ये किराए पर तेल ले जाते हैं, लेकिन रास्ते में टैंकरों से तेल निकालने का खेल चलता है। इस लिए ग्रामीणों से भी कह दिया गया है कि वे अपने घर के बाहर तेल से भरा हुआ टैंकर खड़ा ना होने दें। यदि कहीं टैंकर खड़ा हो तो पुलिस को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन


बिना बताए तोड़े ताले
गांव के एक दो लोगों ने बताया कि प्राइवेट गाड़ी में आए कुछ पुलिस कर्मियों ने तलाशी के नाम पर उनके घेरों के ताले तोड़ दिए। उनसे पूछा भी नहीं गया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि पुलिस को तलाशी लेनी थी तो सूचना देकर चाबी लेकर चेक किया जा सकता था। वहीं इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस जीप से गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें