फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को ब्लैक मेल करने में लगी गंभीर धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को ब्लैकमेल करने के मामले में धारा बढ़ाई गई
विज्ञापन

मेरठ। छात्रा को ब्लैकमेल करने के मामले में अब आरोपी युवक पर गंभीर धारा लगाई गई है। छात्रा के पिता और मेरठ में तैनात इंस्पेक्टर ने पूरे मामले में लखनऊ और एडीजी जोन से शिकायत की है। एसएसपी ने थाना पुलिस से केस की विवेचना क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दी गई है।
मेरठ में तैनात एक इंस्पेक्टर की बेटी स्नातक की पढ़ाई कर रही है। छात्रा का आरोप था कि एक रिटायर्ड दरोगा का बेटा अभिषेक काफी दिन से छात्रा को परेशान करता था। बीस अक्तूबर 2017 को आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए। छात्रा के पिता ने एसपी क्राइम से शिकायत की, जिसके बाद खरखौदा थाने में अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। लेकिन पुलिस ने धारा हलकी लगाई थी, जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के पिता इंस्पेक्टर ने एडीजी जोन से शिकायत की और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। शुक्र वार को विवेचना कर रहे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अरुण कुमार वर्मा ने पूरे मामले में साइबर सेल से साक्ष्य भी जुटाए। विवेचक ने बताया कि अब आरोपी पर ब्लैक मेल करना, मानहानि, गाली गलौच करना, लज्जा भंग करना, छेड़छाड़, धमकी देते हुए पीछा करना, फर्जी वेबसाइट बनाना, साजिश और 66 आईटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
खास बात
एक इंस्पेक्टर की बेटी को परेशान कर रहा था रिटायर्ड दरोगा का बेटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें