फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ, पंजाब और बुलंदशहर के ध्यानार्थ (फोटो समाचार)-Meerut

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक लुटेरे गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद।
एनसीआर में चालकों को बंधक बनाकर ट्रक लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया ट्रक और कबाड़ी को बेचे गए दूसरे ट्रक के इंजन व अन्य पुर्जे, एक डंपर और कार बरामद की है। डंपर में बैठकर यह ट्रकों का पीछा करते थे और फिर सुनसान जगह पर लूट लेते थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी आकाश तोमर ने शुक्रवार को बताया कि पकडे़ गए बदमाश खुशी मोहम्मद उर्फ खुरशी व यासीन निवासी खिवाई मेरठ और खनौली पंजाब निवासी मुकेश कुमार हैं। उन्होंने बताया कि खुशी और यासीन अपने अन्य साथियों के साथ डंपर में बैठकर ट्रकों का पीछा करते थे और सुनसान जगह पर जाकर ट्रकों को ओवरटेक कर रुकवा लेते थे। डंपर सवार बदमाश ट्रकों के चालक को गनप्वाइंट पर लेकर बंधक बना लेते थे और जंगलों में फेंककर ट्रक लूटकर भाग जाते थे। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में इन लुटेरों ने दिसंबर 2017 में ट्रक लूट और चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि तीनों बदमाशों को बृहस्पतिवार देर रात चिपियाना फाटक से पहले सीमेंट फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों ने बताया कि वह 10 से 15 लाख रुपये के ट्रक को महज डेढ़ लाख रुपये में कटवा देते थे।
विज्ञापन

खास बात
- कोतवाली पुलिस ने लूटा गया ट्रक , पुर्जे और 1.10 लाख रुपये किए बरामद
- डंपर से करते थे ट्रक का पीछा, सुनसान जगह पर लूटते थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें