फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार सिपाही को नहीं खोज पाई पुलिस, परिवार बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरार सिपाही को नहीं ढूंढ सकी पुलिस, परिवार बेहाल
विज्ञापन

मेरठ। एसएसपी ऑफिस पर शनिवार को एक महिला अपने बेटे और बेटी के साथ आपबीती सुनाते हुए बिलख पड़ी। महिला का पति सिपाही है, जिसने पत्नी को बिना बताए दूसरी शादी कर ली। पुलिस अफसरों ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस पहुंची शामली निवासी रीता ने एसपी क्राइम को बताया कि उसकी शादी करीब 14 साल पहले सिपाही सोहन वीर के साथ हुई थी। उसका पति पल्लवपुरम थाने पर तैनात था। पति का पल्लवपुरम निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन माह पहले वह युवती को लेकर फरार हो गया और शादी कर ली। तीन माह से वह न लौटा और न ही उसकी कोई खबर मिली है। पुलिस भी उसे नहीं ढूंढ पाई। आरोप है कि उसके पति ने अपना मकान भी बेच दिया। अब वह बच्चों के साथ मायके में रह रही है। आर्थिक तंगी से भी जूझ रही है। एसपी क्राइम शिवराम का कहना है कि जांच पड़ताल में पला चला कि सिपाही पल्लवपुरम थाने से सस्पेंड चल रहा है। शिकायत के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें