फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों के साथ लूट करने वाले गैंग के नजदीक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
परतापुर पुलिस लुटेरों के एक ऐसे गैंग के करीब पहुंची गई है जिसमें युवक और युवतियां शामिल हैं। गैंग में मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के युवक युवतियां शामिल हैं। इन्होंने मेरठ सहित एनसीआर में कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर गैंग के सदस्यों को दबोचने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस को कुछ घटनाओं की जांच में पता चला कि शहर में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जिसमें युवक और युवतियां मिलकर वारदात करते हैं। जानकारी जुटाने के बाद शुक्रवार रात पुलिस ने एक युवक और युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कई अहम जानकारियां मिली। सूत्रों के अनुसार पुलिस को पता चला कि मेरठ ,सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिले के कुछ युवकों ने अपना गैंग बनाया हुआ है। इसमें कुछ युवतियां भी शामिल हैं। ये लोग जगह बदलकर लूटपाट करते हैं। सुनसान सड़क और कालोनियों में ये शिकार तलाशकर वारदात करते हैं। अधिकतर ये बाइक सवारों को निशाना बनाते हैं। उनसे बाइक और नगदी लूटते हैं। एक वारदात के बाद ये दूसरे जिले में चले जाने से ये पकड़ में नहीं आते। सूत्रों के अनुसार इस गैंग के पास काफी असलहा भी है। शुक्रवार रात तक पुलिस टीमें इनकी धरपकड़ की कोशिश में लगी थी। इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा ने बताया कि गैंग की धरपकड़ को दबिशें दी जा रही हैं। देर रात एक युवक युवती के पकड़े जाने की चर्चा भी थी, लेकिन पुलिस ने पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

खास बातें
- गैंग के सदस्यों की धरपकड़ को परतापुर पुलिस की देर रात तक दबिश
- मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के युवक शमिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें