फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर लापता, कार लाव रिश हालत में मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- सलावा गंगनहर के पास आई-10 कार मिलने पर परिवार बेचैन
विज्ञापन

- दरोगा का कहना, 50 लाख रुपये की प्रापर्टी डीलर पर देनदारी बताई
मेरठ। शास्त्रीनगर से एक प्रॉपर्टी डीलर पांच दिन से लापता है। दो दिन पहले उसकी आई-10 कार सलावा गंगनहर के पास लावारिस हालत में मिली। उसका मोबाइल भी कार की पिछली सीट पर पड़ा मिला। जिसके बाद परिजनों में बेचैनी है। पीड़ित परिवार मेडिकल और सरधना थाने के चक्कर काट रहा है। शनिवार को मेडिकल थाने में पीड़ित परिवार ने हंगामा किया। तब जाकर पुलिस हरकत में आई।
मेडिकल थानाक्षेत्र के मयूर विहार 152/3 शास्त्रीनगर निवासी सुनील यादव प्रापर्टी डीलर हैं। सुनील की पत्नी ललिता यादव ने बताया कि उनके पति 19 मार्च को एक पार्टी को पैसा देने के लिए घर से कंकरखेड़ा बोलकर गए थे। देर रात तक नहीं लौटे तो उन्होंने काफी तलाश करने के बाद मेडिकल थाने में इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। दो दिन पहले सुनील की आई-10 कार सलावा गंगनहर के पास लावारिस हालत में मिली। इसकी जानकारी लगने पर परिजन सलावा पुलिस चौकी पर पहुंचे। पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहीं, वहां भी पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। शनिवार को पीड़ित परिवार ने मेडिकल थाने में हंगामा किया। ललिता ने बताया कि दोनों थानों की पुलिस सुनने को तैयार नहीं है।
जद्दोजहद के बाद लिखी गुमशुदगी
ललिता यादव ने बताया कि मेडिकल पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद सुनील की गुमशुदगी लिखी। उनकी कार लावारिस हालत में गंगनहर के पास मिली। जिसको लेकर परिवार के लोगों में अनहोनी की आशंका जता दी है। इसके बावजूद भी पुलिस गंभीर नहीं हुई।
विज्ञापन

50 लाख की देनदारी बताई
इस मामले की जांच मेडिकल थाने में तैनात ट्रेनी दरोगा सुनील कुमार कर रहे हैं। सुनील कुमार ने बताया कि प्रापर्टी डीलर पर 50 लाख रुपये की देनदारी बताई गई है। पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि ललिता का कहना है कि देनदारी कितनी है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। उनके पति को पुलिस सुरक्षित बरामद करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें