फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार से लिफ्ट लेकर बाइक व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट के बहाने बैठे युवकों ने बाइक व नकदी लूटी
विज्ञापन

- खरखौदा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर मोड़ के पास की घटना
खरखौदा। हापुड़ रोड़ अल्लीपुर मोड़ पर खडे़ दो युवकों ने बाइक सवार को लिफ्ट के लिए रोक लिया। आरोप है कि कुछ दूर चलते ही दोनों ने गन प्वाइंट पर लेकर उससे 16 हजार की नकदी व बाइक लूट ली।
विज्ञापन

थाना परतापुर क्षेत्र के गांव गगोल निवासी आस मोहम्मद ने बताया कि दो दिन पहले उसने बाइक खरीदी थी। बुधवार को वह बाइक से खरखौदा होता हुआ मेरठ जा रहा था। शाम सात बजे अल्लीपुर मोड़ पर खड़े दो युवकों ने लिफ्ट लेने के बहाने उसे रोक लिया। वह दोनों युवकों को बाइक पर बैठाकर चल दिया। आरोप है कि कुछ दूरी पर दोनों युवकों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। मारपीट करते हुए 16 हजार की नकदी व बाइक लूट ली। युवक मेरठ की ओर फरार हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की पर बदमाशों का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। खरखौदा थाना प्रभारी कुलवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित के पास पर्स व मोबाइल है। जबकि युवक 16 हजार की नकदी व बाइक लुटना बता रहा है। मामला संदिग्ध है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें