फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आरएएफ बटालियन के निकट स्कूटी लूटी
मेरठ। परतापुर थानाक्षेत्र के पूठा गांव के निकट शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर स्कूटी सवार से लूटपाट की। वे उसकी स्कूटी लूटकर भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए । बाद में पुलिस घटनास्थल को लेकर सीमा विवाद में भी उलझी। परतापुर पुलिस ने अपने यहां मामला दर्ज किया।
घाट गांव निवासी गणेशीलाल मोहकमपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार रात करीब पौने 10 बजे वो स्कूटी से घर लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार पूठा-अंसल मार्ग पर आरएएफ बटालियन के गेट के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी स्कूटी रुकवा ली। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर लूटपाट की।
विज्ञापन

बदमाश उससे 850 रुपये की नगदी, मोबाइल फोन और स्कूटी लूटकर फरार हो गए । पीड़ित ने वहां से गुजर रहे किसी राहगीर की मदद से 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। टीपी नगर और परतापुर पुलिस मौके पर दौड़ी। परतापुर थाने के एसएसआई सतेंद्र यादव ने बताया कि परतापुर थाने में केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने शक में तीन पकडे़, निकले बाराती
लूट के बाद परतापुर पुलिस को सूचना मिली कि पूठा के निकट बाइक पर तीन युवक तेजी से जाते नजर आए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। एसएसआई परतापुर सतेंद्र यादव के अनुसार युवकों से पूछताछ की तो पता चला कि वे शादी समारोह से लौट रहे थे। तीनों को भेज दिया गया। पुलिस को आशंका है कि बदमाश आसपास के ही गांव के हैं। देर रात तक पुलिस दबिश दे रही थी। उम्मीद है कि पुलिस जल्द केस का खुलासा कर देगी।

खास बातें:
बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर की वारदात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें