फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल और सोनिया गांधी पर की टिप्पणी, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता पर वाद दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मेरठ की एक अदालत में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी पर वाद दर्ज कराया गया है। कांग्रेस नेता रिकिन अहलूवालिया ने बलूनी के साथ-साथ एक न्यूज चैनल के निदेशक के खिलाफ भी वाद दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रिकिन का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व एक न्यूज चैनल पर एक डिबेट के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने गांधी परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी के व्यवसाय को लेकर भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की। कांग्रेस के फेसबुक पेज से जुड़े रिकिन ने इस डिबेट पर आपत्ति उठाते हुए मेरठ एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में अनिल बलूनी और एक चैनल के निदेशक के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 504 और 505 में वाद संख्या 7905/17 पर यह वाद दर्ज कराया है। रिकिन का कहना है कि यह कार्यक्रम लाइव नहीं था। यदि चैनल चाहता तो विवादित हिस्से को प्रसारण से पूर्व हटाया जा सकता था, पर ऐसा नहीं किया गया। यही कारण है कि चैनल के निदेशक को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें