फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड के विरोध में धरना दे रहे 6 लोग गिरफ्तार, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादनगर। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शाहपुर मोरटा मार्ग पर बनाए गए कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के विरोध में चल रहे अनिश्चित कालीन धरने के तीसरे दिन रविवार को महिलाओं ने भी अपना समर्थन दिया। ग्रामीणों ने दोपहर तक कूड़ा डालने की गाडिय़ों को रोके रखा। पुलिस ने कांग्रेस नेता, पार्षद समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया।
गाजियाबाद नगर निगम ने शाहपुर मोरटा मार्ग पर शहर का कूड़ा डालने के लिए जमीन एक वर्ष के लिए लीज पर ली है। चार दिन पहले नगर निगम ने उक्त जमीन पर कूड़ा डालना शुरू किया। इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने डंपिंग ग्राउंड का विरोध शुरू कर दिया। तीन दिन पूर्व एक महापंचायत कर ग्रामीण अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये। भदौली, शाहपुर, मकरेड़ा, बहादरपुर, मथुरापुर, भीकनपुर आदि गांव के लोगों का इस रास्ते से आवागमन है। नगर निगम ने कूड़ा डालने का विरोध कर रहे ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जबरन डलवाया गया डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा
शाहपुर मोरटा मार्ग पर डंपिंग ग्राउंड के विरोध में तीन दिन से अनिश्चित कालीन धरने में रविवार को किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों महिलाएं भी शामिल हुई। महिलाओं का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड में डलने वाले कूड़े से आसपास के गांवों में बीमारी फैलने का खतरा है। दोपहर तक ग्रामीणों ने उक्त स्थान पर नगर निगम की गाड़ियों को कूड़ा नहीं डालने दिया। पहले पुलिस ने ग्रामीणों से धरना समाप्त करने की अपील की, लेकिन जब ग्रामीण नहीं मानें, तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया और उक्त स्थान पर कूड़ा डलवाया। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी कीमत पर उक्त स्थान पर कूड़ा डालने नहीं दिया जायेगा, इसके लिए आरपार की लड़ाई भी लड़नी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें