फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के चलते रिक्शा चालक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी के चलते रिक्शा चालक ने की आत्महत्या
विज्ञापन


मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र तिबड़ा रोड पर रहने वाले एक रिक्शा चालक ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक का शव छत पर फंदे से लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तिबड़ा रोड पर ओम शर्मा 30 परिवार के साथ रहता है। ओम के परिवार में पत्नी गीता व एक बेटी है। ओम रिक्शा चलाकर परिवार का पोषण करता है। शुक्रवार सुबह ओम की पत्नी उसे उठाने गई तो दरवाजा नहीं खुला। अनिष्ट की आशंका के चलते उसने आसपास के लोगों की सहायता से दरवाजा खुलवाया तो ओम को फंदे से लटका हुआ पाया। लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को जानकारी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान भी लिए। पत्नी के अनुसार आर्थिक तंगी के चलते ओम लंबे समय से तनाव में था। थानाप्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संभावना जताई जा रही है, मृतक ने आर्थिक कारणों के चलते आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी के पास दुकान में कूमल, सामान चोरी
मुरादनगर। रावली रोड चुंगी नंबर पुलिस चौकी के पास चोरों ने एक दुकान में कूमल कर एक हजार नकदी समेत हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सरना गांव निवासी जयवेश त्यागी की रावली रोड चुंगी नंबर तीन पुलिस चौकी के पास हर्ष रेफ्रिजरेशन सेंटर के नाम से दुकान है। जयवेश त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात चोर दुकान में कूमल कर एक हजार नकदी, फ्रिज, बैटरी, इंवर्टर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। खास बात है कि वारदात चुंगी नंबर तीन से कुछ दूरी पर हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें