दस पेटी शराब के साथ छह गिरफ्तार
मुरादनगर। पुलिस ने विभिन्न जगह से दस पेटी शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ ओमबीर सिंह ने बताया कि जलालाबाद गांव से अनिल और पिंटू से दो पेटी शराब, रेवड़ा रेवड़ी गांव से गौरव से पांच पेटी, मनौली से अरूण से एक पेटी, जबकि मथुरापुर गांव निवासी धर्मेंद्र, जोनी से दो पेटी शराब बरामद की है।
पुलिस ने शांतिभंग में 8 का चालान किया
मुरादनगर। पुलिस ने अलग अलग मामले में लेकर हुए विवाद में आठ लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। एसएएचओ ओमबीर सिंह ने बताया कि मलिकनगर में मामुली कहासुनी पर आपस में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से फारूख, इकबाल, जिशान, दूसरे पक्ष से नौशाद, सिराजू, इदरीश का शांतिभंग में चालान किया है। वहीं जलालपुर रोड निवासी सगे भाई बिटटू, परवीन का भी शांतिभंग में चालान किया है।
-----------