फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति को पीट पीट कर मौत के घाट उतारा-BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में एक महिला ने पांच-छह लोगों के साथ मिलकर पति पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान सिर में चोट लगने से महिला के पति की मौत हो गई। आरोपी फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने शव दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मरने वाला सुनील (50) गांव किशनपुर बराल निवासी रणधीर का पुत्र था और चौधरी सूरत सिंह कन्या जूनियर हाईस्कूल में लिपिक पद पर तैनात था। गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ही उनका घर है। घर से सामने उनका क्रेशर है। मंगलवार को सुनील ने क्रेशर पर ठंडे पानी की प्याऊ लगा रखी थी। उनके भाई अनिल ने बताया कि छह-सात साल से उसका पत्नी ऋतु से विवाद चल रहा है। वह पड़ोस में ही एक मकान में बेटी के साथ रहती है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। मंगलवार शाम लगभग पांच बजे ऋतु पांच-छह लोगों के साथ वहां पहुंची और सुनील पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बचाव में आए उसके भाई लाला को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसी समय सुनील का सिर पास में रखे तख्त में लग गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रख कर जाम लगा दिया। पुलिस को भी परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा और उन्होंने शव नहीं उठने दिया। आधा घंटे बाद हाईवे आवागमन के लिए खुल सका। सीओ रमाला अनुज चौधरी ने बताया कि मृतक के भाई धर्मेंद्र उर्फ लाला ने पत्नी ऋतु, जितेंद्र पुत्र अलवर, हनी पुत्र जितेंद्र निवासी किशनपुर बराल, पंकज पुत्र प्रकाश, गोलू पुत्र नीरज निवासी किरठल के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पड़ोसी के मकान में बेटी के साथ रहती है पत्नी
रमाला। पुलिस ने बताया कि मृतक सुनील का अपनी पत्नी ऋतु से छह-सात साल से मनमुटाव चल रहा है। महिला का मायके किरठल गांव में हैं। पत्नी ने उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा रखा है जो न्यायालय में विचाराधीन है। झगड़े के चलते पत्नी गांव में ही पड़ोसी के मकान में बेटी निधि के साथ रह रही है। सुनील अकेला रहता हैा। दोनों में कई बार मारपीट भी हो चुकी है।
विज्ञापन


जाम से यात्री रहे परेशान
रमाला। किशनपुर बराल में सुनील की हत्या के बाद परिजनों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शव रख कर जाम लगा दिया। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कुछ लोग वाहनों को वापस मोड़कर दूसरे रास्तों से ले गए। जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें