फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन नीचे सोते रहे, ऊपरी मंजिल से लाखों की ज्वेलरी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन नीचे सोते रहे, ऊपरी मंजिल से लाखों की ज्वेलरी ले गए चोर
विज्ञापन

मवाना। गांव निलोहा में शनिवार रात चोरों ने मकान की ऊपरी मंजिल से लाखों रुपये की ज्वेलरी और छह जार की नकदी चोरी कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य नीचे सोए हुए थे। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मवाना थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

निलोहा गांव निवासी कुशलवीर सिंह पुत्र निरंजन सिंह ने बताया कि शनिवार रात परिवार के सदस्य लोग नीचे सोए हुए थे। ऊपरी मंजिल पर उसका पुत्र परिवार के साथ रहता है। वह परिवार के साथ भाई के यहां नोएडा गया हुआ है। शनिवार देररात चोरों ने ऊपर की मंजिल कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे एक गले का सोने का सैट, 4 कंगन, 4 अंगूठी तथा 4 झूमके सहित 6 हजार रुपये की नगद चोरी कर ले गए। सुबह के समय घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी विनय आजाद का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें