फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक को रोहतक और जींद के बीच से अपहरण कर लूटा, विरोध करने पर पेड़ से बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में लूट की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली से टैक्सी बुक कराने के बाद रोहतक और जींद के बीच चालक का चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया और मुंढाल क्षेत्र में ले गए। यहां पर पिस्तौल और चाकू के बल पर चालक से 14 हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर चाकू से वार कर घायल कर दिया गया। इसके बाद उसे पेड़ से बांधकर फरार हो गए। शोर शराबा होने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया। चालक की शिकायत पर नारनौंद में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले जींद, महम और नारनौंद पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन

नई दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी प्रमोद ने हिसार के नारनौंद थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि वह दिल्ली की एक टैक्सी कंपनी में चालक है। शनिवार शाम साढ़े पांच बजे टैक्सी बुकिंग के लिए उसके पास कॉल आई। चार यात्रियों को दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोहतक पहुंचाने की बात कही गई। वह दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर रोहतक के लिए चल दिया। रात आठ बजे उसने रोहतक में प्रवेश किया। आरोप है कि इसी दौरान टैक्सी में बैठे युवक ने लोकेशन जींद कर दी और कहा कि उन्हें जींद चलना है। रात दस बजे जींद के पास पहुंचे। इस पर एक युवक ने कहा कि थोड़ा आगे चलना है। आरोप है कि लिंक रोड से होते हुए जींद से करीब 15 किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्र में ले गए। यह नारनौंद थाने क ा एरिया पड़ता है। आरोप है कि इसके बाद चारों ने पिस्तौल के बल पर उसका अपहरण कर लिया और उसे गाड़ी में ही डाल लिया। अपहरण कर उसे मुंढाल क्षेत्र में लेकर आए। यहां पिस्तौल के बल पर उससे 14 हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर पिटाई करने के साथ-साथ चाकू से वार किया। इसके बाद उसे पेड़ से बांधकर फरार हो गए। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को बंधनमुक्त कर महम चौकी पर पहुंचाया। बाद में घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। नारनौंद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

टैक्सी चालकों से आए दिन हो रही लूट
टैक्सी चालकों से आए दिन लूट की वारदात हो रही है। दो माह पहले भी आईएमटी, रोहतक और जींद के बीच चालक से हजारों की नकदी और मोबाइल लूट लिया गया था। विरोध करने पर चालक की पिटाई भी की गई थी। पुलिस गिरोह के गुर्गों को पकड़ने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन


सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
चालक का आरोप है कि मामले को लेकर महम, जींद और नारनौंद पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। हालांकि, बाद में अधिकारियों के निर्देश पर नारनौंद थाने पर केस दर्ज किया गया।

महम पुलिस ने जानकारी से किया इनकार
उधर महम थाना पुलिस से लूट के मामले में जानकारी हासिल करनी चाही। पर पुलिस ने जानकारी से ही इनकार कर दिया। कहा कि लूट की सूचना उन्हें नहीं दीगई है। नारनौंद पुलिस सहयोग मांगती है तो उनका पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


बार-बार बयान बदल रहा चालक
नारनौंद पुलिस का कहना है कि पीड़ित चालक बार-बार बयान बदल रहा है। कभी वह खुद का रोहतक तो कभी जींद और नारनौंद से अपहरण करने की बात कहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें