फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से लगी प्लेज में हो रहा कीटनाशक का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से लगी प्लेज में हो रहा कीटनाशक का प्रयोग
विज्ञापन

मवाना। पूर्व विधायक ने भूमाफिया द्वारा लगवाई गई प्लेज में कीटनाशक का प्रयोग कराए जाने पर पीएम मोदी की नमामी गंगे योजना को पलीता लगाने की बात कही है। आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी नेताओं के दबाव में चुप्पी साधे हैं।
पूर्व विधायक व भाजपा नेता गोपाल काली ने कहा कि कैराना, बागपत व बिजनौर के भूमाफियाओं ने एक सफेदपोश नेता से सांठगांठ कर गांव सिरजेपुर, लालपुर, मखदूमपुर, मिर्जापुर, खरखाली आदि गांवों के समीप ग्राम समाज की हजारों बीघा जमीन पर अवैध रुप से खरबूजे व तरबूज की प्लेज लगाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें भूमाफिया फसलों में कीटनाशकों का खुलकर प्रयोग कर रहे हैं। गंगा किनारे कीटनाशक प्रयास करने से प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नमामी गंगे योजना को पलीता लगाया जा रहा है। हस्तिनापुर क्षेत्र में भूमाफिया सफेदपोश नेता की छत्रछाया में हैं। नेताओं के दबाव के चलते अधिकारी चुप्पी साधे हैं। ऐसे कार्य से भाजपा पार्टी की क्षेत्र में छवि खराब हो रही है। 10 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि गंगा किनारे यदि प्लेज लगी है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें