फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारंगपुर गांव में डकैती, लाखों की नकदी, ज्वेलरी ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नारंगपुर गांव में डकैती, लाखों की नकदी, ज्वेलरी ले गए बदमाश
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर में बृहस्पतिवार देररात आधा दर्जन बदमाशों ने मकान में कुंबल कर धावा बोल दिया। बदमाशों ने चौक में सो रहे घर के मुखिया को गन प्वाइंट पर लेकर दो लाख की नकदी, शादी का जेवर लूट लिया। पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव नारंगपुर निवासी इलाहूदीन बृहस्पतिवार की रात मकान के आंगन में सोया था। देररात करीब दो बजे नकाबपोश हथियारबंद बदमाश मकान की दीवार में कुंबल कर अंदर घुस गए। आंगन में सो रहे इलाहूदीन को गन प्वाइंट पर लेकर उसकी पत्नी बानो, पुत्र वधू रेशमा, सलमा, पुत्री मोहसिना, पुत्र मोहसिन, ताहिर, जाकिर को कमरे में बंद कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की। बदमाशों ने मकान के अंदर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान बदमाशों ने हथियार के बल पर दो लाख की नकदी और दो ज्वेलरी लूट ली। बदमाशों ने विरोध करने पर गोली मारने की चेतावनी दी। पीड़ित के मुताबिक मकान के अंदर छह बदमाशों ने उत्पात मचाया। घटना के बाद किसी तरह पीड़ितों ने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास बदमाशों की तलाश की। पीड़ित के मुताबिक दो पुत्रियों की शादी करीब दो माह बाद होनी है। जिसकी तैयारी को लेकर ईद के दिन दो लाख रुपये कमेटी के आए थे। वहीं, बदमाशों की घटना के बाद परिवार में दहशत बनी हुई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को पकड़कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें