फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगोदाम रोड पर खड़ी खाली बस में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मालगोदाम रोड पर सुभाषनगर थाने के पास खड़ी खाली बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस को आग ने चपेट में ले लिया। मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू कर लिया।
विज्ञापन

कालरा बस सर्विस के प्रोपराइटर राकेश ने बताया कि उनकी एक बस पहले सेक्रेड हार्ट स्कूल में संचालित थी। फिलहाल काफी समय से बस मालगोदाम रोड पर खड़ी थी। बस चालू न होने की वजह से उन्होंने इसकी बैट्री आदि भी निकलवा ली थी। गुरुवार शाम किसी ने बस के पास पड़े कूड़े में आग लगा दी। इस आग ने बस को भी चपेट में ले लिया। बस में आग भड़की तो रोड से निकल रहे वाहन दूर ही रुक गए। जब तक दमकल ने पहुंचकर आग बुझाई, बस काफी जल चुकी थी। इस दौरान करीब आधा घंटा तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें