फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति विहार में पेड़ से लटका मिला कबाड़ी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मान रही आत्महत्या
विज्ञापन

13 मई से लापता था कबाड़ी, पुलिस ने दर्ज की थी गुमशुदगी
कंकरखेड़ा।
सरधना रोड स्थित गणपति विहार में एक कबाड़ी का शव पेड़ से लटका मिला। युवक 13 मई से लापता था। थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जता तहरीर दी है। उधर आत्महत्या का मामला मान रही है।
सरधना रोड अशोक नगर निवासी अरविंद कुमार (40) पुत्र प्रीतम सिंह कबाड़ी का काम करता था। आंबेडकर रोड स्थित मार्शल पिच मैदान के पास उसकी दुकान है। सोमवार सुबह उसका शव गणपति विहार में शीशम के पेड़ से लटका मिला। उसकी जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शनाख्त हुई। मामले का पता चलते ही परिजन मोर्चरी पहुंचे। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लगाए आरोप
अरविंद के रिश्तेदार मनोज निवासी कंकरखेड़ा ने बताया कि अरविंद शादीशुदा था। उसके दो बच्चे लक्ष्य व संध्या हैं। वह 13 मई की शाम घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं पहुंचा। कहीं पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अरविंद की तलाश का कोई प्रयास नहीं किया। अब जब उसकी हत्या हो चुकी है तो पुलिस उसे आत्महत्या मान रही है। जबकि मौके से शराब की बोतलें, नमकीन व गिलास बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया है कि कबाड़ी पर काफी कर्ज था। वह कर्ज चुका नहीं पा रहा था और कर्जदार लगातार तकादा कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें