फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 74 मामले के फरार चल रहे दो आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
नैनीताल। एनएच 74 भूमि घोटाले के आरोपी दो किसानों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम नरेंद्र दत्त की अदालत में पेश किया। अदालत के निर्देश पर दोनों को 14 दिन के न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार दो जून को एसआईटी ने एनएच 74 भूमि घोटाले के मामले में दो आरोपी किसान बलविंदर सिंह निवासी पिन्नीखेड़ा, नन्हें निवासी केलाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों पर कृषि भूमि को अकृषि दिखाकर करोड़ों रुपये का मुआवजा लेने का आरोप है। यह लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोर्ट ने इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन


एनएच 74 मामले के फरार चल रहे दो आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें