फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन


मुरादनगर। रेलवे रोड पर दो मनचलों ने अश्लील कमेंट कर कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर लोगों ने मनचलों को घेरकर दबोच लिया और धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है।
निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 11वीं की छात्रा कस्बे में रोजाना कोचिंग करते आती है। शनिवार दोपहर दो मनचलों से अश्लील फब्तियां कसते हुए छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा मनचलों की हरकत को नजर अंदाज कर आगे बढ़ गई। इससे मनचलों के हौसले बढ़ गए। आरोपी अपने हरकत से बाज नहीं आए। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने मनचलों को पकड़ धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आकाश, अभिषेक निवासी अबूपुर गांव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


चार कार से बैटरी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर
मुरादनगर। न्यू डिफैंस कॉलोनी और रेलवे रोड से शनिवार रात कार सवार चोर ने चार कार से बैटरी चोरी कर ली। चोरी की वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस से पीड़ितों ने गुहार लगाई है।
विज्ञापन

न्यू डिफैंस कॉलोनी निवासी कुलदीप सहदेव ने बताया कि शनिवार रात करीब बजे रेलवे रोड, शिव मंदिर वाली गली में खड़ी चार लोगों की कार से बैटरी चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि चोरी की वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया कि चोर अपनी सैंट्रो कार से आया और आराम से कारों से बैटरी चोरी कर ले गया। कुलदीप सहदेव व विजय की वैगनार, शिवकुमार की जैन और अनिल की आल्टो कार से बैटरी चोरी हो गई। एसएचओ उमेश बहादुर ङ्क्षसह ने बताया कि पीड़ित कार वालों की शिकायत पर जांच की जा रही है, सीसीटीवी फूटेज के आधार पर चोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें