फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के पैसे मांगे तो ठेकेदार ने सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी के पैसे मांगे तो ठेकेदार ने सिर फोड़ा
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थाना फजलगढ़ गांव में निवासी युवक ने एक ठेकेदार पर मजदूरी मांगने पर सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने ठेकेदार के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव फजलगढ़ निवासी रोहित कुमार मजदूरी का काम करता है। रोहित के अनुसार गत पंद्रह दिनों से वह गांव के एक ठेकेदार के साथ पास के गांव में निर्माणकार्य में लगा है। ठेकेदार ने उसकी पिछले पांच दिनों की मजदूरी नहीं दी है। हर बार वह अगलेे दिन की कहकर टाल देता है। रविवार सुबह रोहित ठेकेदार के घर पर मजदूरी के पैसे मांगने के लिए गया। मगर ठेकेदार ने साफ तौर पर मजदूरी देने से इंकार कर दिया। जब पीड़ित ने इस बात का विरोध किया तो ठेकेदार व उसकेे बेटे ने मजदूर के साथ मारपीट व डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। पीड़ित किसी प्रकार घर पहुंचा और अपने भाई के साथ जाकर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत की। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें