फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में एक कदम नहीं बढ़ी पुलिस की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे में एक कदम नहीं बढ़ी पुलिस की जांच
विज्ञापन

टीपीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका की आत्महत्या का मामला
युवती के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट
युवती के परिजन बोले पुलिस ने नहीं की कोई जांच पड़ताल
मेरठ।
ब्यूटी पार्लर संचालिका के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दंपती समेत तीन आरोपियों पर केस तो दर्ज कर लिया। लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी जांच एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी। रविवार देररात टीपीनगर पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को मायके पक्ष के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
टीपीनगर क्षेत्र के शिवपुरम निवासी 28 वर्षीय युवती बीते छह माह से अपने ढाई साल के बेटे के साथ मायके में रह रही थी। कुछ समय से उसका ससुराल से विवाद चल रहा था। युवती की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी दुकानदार अभिषेक उर्फ काक्के आए दिन बेटी से छेड़छाड़ और छींटाकशी करता था। शनिवार को विवाद के बाद आरोपी दुकानदार ने अपनी पत्नी और अन्य महिलाओं के साथ पार्लर संचालिका और उसकी मां से मारपीट की। रविवार को पार्लर संचालिका ने नई बस्ती के पास दिल्ली मेरठ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। इसके बाद युवती के पिता ने अभिषेक, उसकी पत्नी और पड़ोसी महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को न तो महिला थाने की इंस्पेक्टर जांच करने मौके पर पहुंची और न ही टीपीनगर पुलिस। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और केस दर्ज कर लिया। वायरल हुई वीडियो में युवती के साथ मारपीट करने वाले कौन हैं इसका जवाब भी पुलिस के पास नहीं है।
विज्ञापन

भाई का विवाद बताने लगी पुलिस
युवती का परिवार जहां आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। वहीं इंस्पेक्टर टीपीनगर का कहना है कि किन लोगों ने मारपीट की, कौन युवती पर छींटाकशी और छेड़छाड़ करता था। इसकी जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि कुछ लोगों ने बताया कि युवती का अपने भाई से भी विवाद हुआ था। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


युवती की आत्महत्या के मामले में दंपती और एक अन्य महिला पर केस दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें