खरखौदा। करीब डेढ़ माह पहले गांव धनतला में रिश्तेदारी में आए व्यक्ति पर अन्य लोगों ने हमला कर दिया था। इसमें जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करते हुए दो नामजद किए थे। जिसमें पुलिस ने एक को जेल भेज दिया है।
करीब डेढ़ माह पहले गौतमबुद्ध नगर के थाना जारचा क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी सुंदरलाल पुत्र बिहारी बीती 22 अक्तूबर को गांव धनतला में ससुराल में आया था। वहां पहले से मौजूद एक रिश्तेदार ने रात को सोने के दौरान सुुंदरलाल पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। सुंदर को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में घायल पक्ष ने गौतम बुद्धनगर से थाना दादरी क्षेत्र के गांव बैरंगपुर निवासी आशीष पुत्र ब्रह्मपाल व ब्रहमपाल पुत्र बुद्धन दोनों को नामजद करते हुए जानलेवा हमलेे मेें मामला दर्ज कराया था। जिसमें शुक्रवार को पुलिस ने ब्रह्मपाल को जेल भेज दिया। वहीं, दूसरा आरोपी फरार चल रहा है।