फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैली गांव में कहासुनी में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैली गांव में कहासुनी में हुई मारपीट
विज्ञापन

दौराला। कैली निवासी इबादुर रहमान का भाई रिजवान भाड़े पर टैक्सी चलाने का काम करता है। बताया गया कि रिजवान ने गांव निवासी सईद को दिल्ली जाने के लिए टैक्सी उपलब्ध कराई थी। जिसके भाडे़ के रुपयों को लेकर शुक्रवार की सुबह दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस बीच वहां खड़े इबादुर रहमान के साथ भी सईद की कहासुनी हो गई। कहासुनी के चलते सईद ने अपने साथी कामिल व खुशरी के साथ मिलकर ईबादुर रहमान की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान आरोपियों ने तमंचे की बट मारकर पीड़ित का सिर फोड़ दिया और ग्रामीणों को एकत्रित होता देख जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूटा
दौराला। पबरसा निवासी मुकेश बृहस्पतिवार को किसी काम से अपनी सीडी डीलक्स बाइक पर सवार होकर दौराला आया था। बताया गया कि बृहस्पतिवार देर रात वह वापस घर लौट रहा था। इस दौरान दौराला-पबरसा मार्ग पर पुलिया के पास खड़े चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया और विरोध करने पर मारपीट करते हुए बाइक और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित द्वारा जानकारी मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह पीड़ित ने थाने पर घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें