फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दो अलग अलग जगहों पर लूट को दिया अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ लूट की दो वारदात
विज्ञापन


दोनों वारदातों में बदमाशों ने बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर ज्वेलरी और नगदी लूटी
बाइक सवार बदमाशों ने दो अलग अलग स्थानों पर दिया अंजाम

खरखौदा। खरखौदा क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने दो जगह लाखों की लूट की घटनाओं अंजाम दिया। बदमाशों ने महिला व बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर ज्वेलरी, नकदी व मोबाइल लूट लिए। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
रविवार को चंदपुरा गांव निवासी कविता अपनी बेटी कशिश और बेटे वंश को साथ लेकर जंगल में काम करने गई थी। दोपहर चुड़ियाला चंदपुरा संपर्क मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कविता को तमंचे के बल पर रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने बच्चों व महिला के साथ मारपीट की। कविता के मुताबिक बदमाश कुंडल व सोने की चेन लूट ली और चंदपुरा गांव की ओर फरार हो गए। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दूसरी ओर हापुड़ के गांव असौड़ा निवासी इंतजार, पत्नी शहनाज और बच्चों के साथ बाइक से पीपलीखेड़ा गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। जैसे ही वह बिजौली-खरखौदा संपर्क मार्ग पर पहुंचा तो अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर शहनाज से सोने के कुंडल, पांच हजार की नकदी व एक मोबाइल लूट लिया। दोनों लूट पीड़ितों ने खरखौदा थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


बदमाश लूटते रहे, फोर्स के नाम केवल एक होमगार्ड
बाइक सवार बदमाशों दो जगह लूटपाट की। मौके पर पहुंचने के लिए कंट्रोल रूम से बार-बार मेसेज फ्लैश होता रहा, पर थाने में केवल एक ही हामागार्ड तैनात था। जबकि थाने में दिन के समय चार दरोगा, छह सिपाही व चार मुंशी की ड्यूटी लगी थी, लेकिन घटना पर जाने के लिए कोई दरोगा या सिपाही नहीं मिला। पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। यदि समय से पुलिस पहुंच जाती तथा तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था
विज्ञापन


जांच की जाएगी
यदि थाने पर मौजूद डे अधिकारी घटना पर नहीं जा रहा है तथा चेकिंग नहीं कर रहा है तो इसकी जांच की जायेेगी। - आलोक सिंह, सीओ किठौर।

मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में गया था
घटना के वक्त मैं लूट के मामले के खुलासे के लिए पुलिस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में गया था, लेकिन सूचना पर थाने पर मौजूद अधिकारी को मौके पर जाना चाहिए था। - राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें