दो युवकों को जेल भेजा
सरधना। पुलिस ने रविवार को दहेज उत्पीड़न के आरोपी व एक कार चालक का चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक दौराला रोड पर अलीपुर गांव के सामने कार सवार ने बड़कली गांव निवासी नरेंद्र को टक्कर मार दी। जिसमें नरेंद्र बुरी तरह घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी कार चालक आकाश को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने कार चालक आकाश निवासी दाबड़ी, दिल्ली व दहेज उत्पीड़न के आरोपी सिंघावली बागपत निवासी नासिर का चालान कर दोनों को जेल भेज दिया।