बहसूमा। कस्बे के दो युवकों ने मंगलवार शाम शौच के लिए गए युवक पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे। वहां से उसे सीएचसी हस्तिनापुर भेज दिया।
कस्बे के मोहल्ला कैलाशपुरी निवासी अंकुश पुत्र कृष्णपाल ने बताया कि वह आरा मशीन पर मजूदरी करता है। वह मंगलवार शाम पास के खेत में शौच के लिए गया था। इसी दौरान कस्बे के मोहल्ला बसी निवासी दो युवकों ने तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर थाने पहुंचे। वहां से पुलिस ने घायल को सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया। पीड़ित ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी रविंद्र कांबोज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
वांछित को जेल भेजा
बहसूमा। पुलिस ने शाहपुर बटावली निवासी वीर सिंह पुत्र तुलसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वह बीते एक माह से अदालत में उपस्थित नहीं होने पर वांछित चल रहा था। उसे मंगलवार को जेल भेज दिया है।