फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला महादेव मंदिर परिसर के हॉल में पडा मिला एक व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर परिसर के हॉल में पड़ा मिला शव
विज्ञापन

- दौराला के काला महादेव मंदिर की घटना
फोटो समाचार-------
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। कस्बा स्थित काला महादेव मंदिर परिसर के हॉल में रविवार शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ अखिलेश भदौरिया व इंस्पेक्टर मिथुन दिक्षित मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दौराला कस्बा निवासी अजय ने बताया कि उसके बडे़ भाई बिट्टू(55) पुत्र रमेश को शराब पीने की लत था। वह अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी व बच्चो के साथ मारपीट करता था। परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। करीब 18 वर्ष से वह काला महादेव मंदिर पर रहने लगा था। कुछ दिन से बिट्टू बीमार चल रहा था। बीती रात वह मंदिर परिसर के हॉल में अंदर से कुंदी लगाकर सो गया। रविवार शाम श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे। लोगों ने हॉल में लगी विंडो से झांककर अंदर देखा तो फर्श पर शव पड़ा हुआ था। सूचना पर सीओ अखिलेश भदौरिया व इंस्पेक्टर दौराला मिथुल दीक्षित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आने से इंकार कर दिया। मृतक का भाई अजय मौके पर पहुंचा। भाई ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। भाई व ग्रामीणों ने मिलकर शव का अंतिम संस्कार किया। वहीं, इंस्पेक्टर दौराला मिथुल दीक्षित ने बताया कि बिट्टू को शराब पीने की लत थी। संभवत बीमारी से उसकी मौत हुई है। परिजनों के इंकार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें