हाइवे पर कार में आग लगी, जाम लगा
- मेरठ- करनाल हाइवेपर दबथुवा के पास की घटना
मेरठ। मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा के पास एक मारुति कार में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हाइवे पर जाम लग गया। आग लगते कार मारुति कार सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और कार को हटवाया। वहीं, आग लगने के बाद हाइवे पर लगे जाम में बस में सवार बारातियों व कार सवार मोहल्ला सराय भटियारी निवासी आदिल व बाबू की साइड लगने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बस में सवार युवकों ने दोनों की पिटाई कर दी। जाम खुलने पर बस सवार फरार हो गए। दोनों ने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि कार मालिक की पहचान कराई जा रही है। वहीं, मारपीट के मामले में दोनों युवकों ने तहरीर दी है।
----------------------------------------------
अटेरना में ट्रांसफार्मर में उठी चिंगारी से उपकरण फुंके
सरधना। कपसाड़ बिजलीघर से जुडे़ अटेरना गांव में रजवाहा पटरी पर एक विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ हैं। बृहस्पतिवार रात अचानक ट्रांसफार्मर में चिंगारी उठी। जिससे लाइन फाल्ट हो गई और असापास के घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। बिजली घर पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर नहीं फुंका है। विद्युत सप्लाई सुचारु चल रही है।