फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवाया गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म, अरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम बीटेक के छात्र ने किशोरी को जबरन ईख में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित की मां ने आरोपी के खिलाफ दौराला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला एवं उसकी 13 वर्षीय पुत्री कॉलोनियों में झाडू पोछा करके गुजर-बसर करती हैं। बताया कि बीती शाम महिला की तबीयत खराब होने पर उसकी पुत्री काम पर चली गई। आरोप है कि किशोरी रास्ते में ईख के समीप पहुंची तो गांव सिवाया के सूरज ने उसे जबरन खेत में खींच लिया। वहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़ित के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें देख आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर जंगल के रास्ते फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची दौराला पुलिस ने किशोरी का कस्बा स्थित सीएचसी में उपचार कराया। वहां उसका मेडिकल परीक्षण भी किया गया। पीड़ित की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इंस्पेक्टर रविंद्र चंद पंत ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पीड़ित की मां ने बीटेक के छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें