फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चाचा भतीजे से नगदी और मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चाचा-भतीजे से नगदी व मोबाइल लूटे
जानीखुर्द। नेक सतवई मार्ग पर बृहस्पतिवार को अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक सवार चाचा भतीजे से 7200 सौ रुपये की नगदी और दो मोबाइल लूट लिए। पीड़ितों ने जानी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव नेक निवासी धीरेंद्र और उसका भतीजा सुमित किसी काम से बाइक से गांव सतवई के लिए चले। नेक सतवई मार्ग पर दोनों को पीछे से आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे दिखाकर रोक लिया। बदमाशों ने धीरेंद्र से तमंचे की नोक पर 4200 रुपये मोबाइल और सुमित से 3000 रुपये और मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश गांव ढड़रा की और भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद दोनों ने घटना की जानकारी एक ग्रामीण के मोबाइल से पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास के क्षेत्र में काबिंग की। लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। घटना की तहरीर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानी थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें