फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रह कलेश में युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। गृह कलेश में मंगलवार रात कस्बे में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने गुपचुप शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी नितिन (45) पुत्र सुखवीर सिंह के परिवार में काफी समय से गृह कलह चल रहा था। उसने मंगलवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। वे आनन-फानन में निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां से हालात गंभीर होने पर मेरठ के लिए रवाना हो गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने उसका गुपचुप ढंग से अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, इस संबंध में एसओ अजय चौधरी ने से अनभिज्ञता जताई है।

घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट की
बहसूमा। क्षेत्र के गांव तखावली निवासी युवक ने गांव के ही एक अन्य युवक पर शराब पीकर उसके तथा उसकी मां के साथ घर में घुसकर गालीगलौज व मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम तखावली निवासी वेदपाल पुत्र बलजीत ने बताया कि बुधवार को गांव के ही एक युवक शराब के नशे में धुत होकर उसके घर में घुस आया। उसके तथा उसकी मां रघुबीरी से गालीगलौज एवं मारपीट कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने उसे जैसे-तैसे छुड़ाया। इस पर वह उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ अजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल
बहसूमा। रामराज स्थित सैफपुर फिरोजपुर मंदिर के निकट कार चालक मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मेरठ के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक थाना काशीपुर कोतवाली के गांव बसवान निवासी तोसीब पुत्र हनीफ मंगलवार देर रात में फलावदा निवासी दोस्त जुनैद से मिलकर गांव लौट रहा था। रास्ते में सिद्धपीठ फिरोजपुर मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर मंदिर परिसर के समीप खड़ा कर दिया।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा पर संकट के बादल
बहसूमा। परिषदीय स्कूलों के बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए शासन ने 26 अक्तूबर निधारित की है। हालांकि प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए 25 से 27 तक धरना-प्रदर्शन की घोषणा से परिषदीय स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा पर संकट के बादल मंडरा गए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शासन ने 26 अक्तूबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को वर्क बुक छह माह बीत जाने के बाद भी नहीं मिली हैं। शासन को बच्चों की वर्क बुक अभी तक याद नहीं आई हैं। प्रदेश सरकार के बच्चों को सीबीएसई बच्चों की तरह पढ़ाने के मंसूबे पूरे होते नहीं दिख रहे हैं। आधी अधूरी किताबों से बच्चों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने को मजबूर होंगे। इसके अतिरिक्त सरकार के 26 अक्तूबर से परिषदीय स्कूलों में होने वाली परीक्षा पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षकों ने 25 अक्तूबर से धरना-प्रदर्शन के आह्वान पर निर्धारित समय एवं तिथि पर परीक्षा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वहीं, इस संबंध में एबीएसए विनोद मेहरा का कहना है कि प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से परिषदीय स्कूलों की होने वाली 26 अक्तूबर से अद्धवार्षिक परीक्षा कराना लगभग असंभव दिख रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन किया जाएगा। वहीं, वर्क बुक के संबंध में उनका कहना है कि शासन एवं विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है। शासन से वर्क बुक मिलते ही वितरित करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें