हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव बस्तौरा नांरग में दो दिन पूर्व राशन डीलर के चुनाव के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने शनिवार को देर रात हुए विवाद में 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें छुड़ाने के लिए रविवार को दोनों पक्षों के सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने की मांग कर हंगामा कर दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष कुलिंवदर और उनके पिता मुखिया गुर्जर ने थाने पहुंचकर पीड़ित पक्ष से मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग की। बीती 12 अक्तूबर को बस्तौरा नांरग में निरस्त चली आ रही राशन डीलर की एजेंसी का मुनेश व बबली के मध्य अधिकारियों की उपस्थित में चुनाव हुआ था। जिसमें मुनेश ने 123 मतों से विजय हासिल की। हालांकि दूसरे पक्ष ने शनिवार को अधिकारियों से राशन एजेंसी का चुनाव निष्पक्ष नहीं होने की शिकायत कर पुन: चुनाव कराने की मांग की। इससे दोनों पक्षों में तनाव गहरा गया था। शनिवार देर रात दोनों पक्षों के सर्मथकों में जमकर बवाल हुआ। जिसमें दोनों पक्षों से लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने विवाद के बाद लगभग दो दर्जन ग्रामीण साजन सिंह, अनिरुद्ध, नवीन कुमार, विनोद, अरुण, कर्मवीर, रिकूं पंवार, प्रविंद्र उर्फ बलविंद्र, देंवेद्र, देशराज, बिजेंद्र, कुशलवीर, राजू पहलवान, ऋषिपाल, बनेसिंह, रकम सिंह, किरनपाल, ब्रजभान, पप्पू, रानू, गजेसिंह व सुनीश को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह गिरफ्तार लोगों के परिजन एवं सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलिंवद्र एवं उनके पिता मुखिया गुर्जर ने आलाधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने मामले को आपसी बताते हुए फैसला कराए जाने का आश्वासन देते हुए गिरफ्तार ग्रामीणों को छोड़ने की बात कही। शाम लगभग पांच बजे पुलिस ने उन्हें कानूनी कार्रवाई कर छोड़ दिया।
मुख्य बातें
बस्तौरा में राशन एजेंसी को लेकर विवाद गहराया
खादर में गंगा किनारे पक्का तटबंध जल्द
हस्तिनापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह एवं भाजपा नेता मुखिया गुर्जर ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के गांव हरिपुर और तारापुर सराय गांव में लोगों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि खादर क्षेत्र के लोगों को हर वर्ष गंगा में आने वाली बाढ़ से निजात दिलाने के लिए गंगा पर बांध बनाए जाने का आश्वासन दिया। क्षेत्र में कई अन्य योजनाओं को धरातल पर लाने का प्रस्ताव जिला पंचायत ने तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेज दिए हैं।
क्षेत्र के गांव हरिपुर में रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह और भाजपा नेता मुख्य गुर्जर ने क्षेत्र के लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मुख्य गुर्जर ने कहा कि इस समय खादर क्षेत्र के लोगों को गंगा में आई बाढ़ के कारण कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। जिसमें उनकी फसल को नष्ट हुई है। साथ में क्षेत्र की सड़कों को भी काफी हानि पहुंची है। उन्हें शासन प्रशासन के अधिकारियों से जल्द ही दुरुस्त कराएंगे। फसल का मुआवजा दिलाने एवं गंगा पर पक्के तटबंध बनवाने का कार्य शुरू कराएंगे। जिसका प्रस्ताव वे अधिकारियों से जल्द ही पास करवाकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कहा कि खादर में इस समय कई परेशानियां सामने आ रही हैं। उनकी प्राथमिकता खादर क्षेत्र के लोगों को हर परेशानी से सुरक्षित करना है। खादर क्षेत्र में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से क्षेत्र के किसानों की करोड़ों रुपए की फसल नष्ट हो जाती है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो जाती है। इसलिए उन्होंने इस स्थिति से सिंचाई मंत्री को अवगत कराया है। सिंचाई मंत्री ने भी गंगा के किनारे बाढ़ से बचाव के लिए पक्के बांध का प्रस्ताव पास कर विभाग को दे दिया। इसका फंड भी आवंटित कर दिया गया है। बजट पास होते ही गंगा पर पक्के तटबंध का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही साथ क्षेत्र में बसों के संचालन के लिए सर्वे का काम भी आरएम द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने यह भी कहा कि खादर क्षेत्र की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। इसलिए क्षेत्र में ही इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज बनवाए जाएंगे। उनका प्रस्ताव उन्होंने शासन को भेज रखा है। उनके पास होते ही वार्ड एक के लोगों को र्कई योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। कुलविंदर सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न ले। कानून का पूरा सहयोग करें कानून आपके साथ है। इस अवसर पर उनके साथ रणवीर सिंह जैनर, ध्यान सिंह प्रजापति, ऋषि पाल मावी, गोपाल शर्मा, ब्रह्मपाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
मुख्य बातें
जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने हरिहर में ग्रामीणों को संबोधित किया