फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी का गेहूं पकड़ने पर राशन डीलर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में राशन डीलरों के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों ने बुधवार को कमिश्नर से शिकायत की थी। जिस पर बृहस्पतिवार को एसडीएम ने राशन डीलर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। हालांकि शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान पति ने राशन डीलर पर धमकी देने एवं झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विकास खंड सरूरपुर के पांचली बुजुर्ग गांव में राशन डीलरों द्वारा कालाबाजारी को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की थी। जिस पर बीते मंगलवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने राशन डीलर की दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में गेहूं बरामद किया था। जिसमें अधिकारियों ने राशन डीलरों द्वारा कालाबाजारी करते रंगेहाथ पकड़ा था। हालांकि राशन डीलर रिकॉर्ड लेकर मौके से फरार हो गए थे। मामले को लेकर अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी। राशन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने विभाग के अफसरों पर साठगांठ का आरोप लगाया था। जिसे लेकर बीते बुधवार को गांव स्थित मदरसे में सर्व समाज के लोगों ने पंचायत की थी। इसमें ग्राम प्रधान पति शहजाद ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इस संबंध में उच्चाधिकारियों से मुलाकात करने की बात कही। साथ ही गांव में चुनाव के माध्यम से नई दुकानें आवंटित करने की मांग की थी। वहीं, इस पंचायत में पहुंची महिलाओं ने राशन डीलर पर पात्रों को गल्ला नहीं देने और रसूखदार लोगों को गल्ला देने का आरोप लगाया था। ग्राम प्रधान पति के नेतृत्व में गांव के 56 लोगों ने शिकायती शपथ-पत्र कमिश्नर को देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर जांच के बाद एसडीएम सरधना ने एजेंसी के निलंबन के आदेश जारी करते हुए गांव स्थित अरविंद राशन डीलर को आदेश जारी किया है। वह निलंबित दुकान से गल्ला जब्त कर अपने कब्जे में ले ले। जिससे गांव में सुचारू रूप से राशन वितरित किया जा सके। वहीं, मामले की शिकायत कर राशन की कालाबाजारी रंगेहाथों पकड़वाने वाले ग्राम प्रधान पति शहजाद ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार झूठे मुकदमे फसांने की धमकी मिल रही है। ग्राम प्रधान पति ने अफसरों से खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
उधर, एसडीएम सरधना अमित कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के बाद इकबाल व ऋषिपाल सिंह राशन डीलरों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। साथ ही दोनों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
ग्रामीणों ने एकत्र होकर कमिश्नर से दो राशन डीलरों की शिकायत की थी
एसडीएम ने दोनों राशन डीलरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें