फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने तीन दिन बैठाकर थाने से छोडे जाने पर विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता सीओ से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा नामजद आरोपी को तीन दिन थाने में बैठाकर बिना कार्रवाई किए छोड़ दिए जाने के मामले में विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अखिलेश भदौरिया से मिले तथा कार्रवाई की मांग की। वहीं, दलित समाज के लोगों के साथ हो रही घटनाओं में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर रोष जताया। इस पर सीओ ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख आशु त्यागी के नेतृत्व में विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ता पुलिस क्षेत्राधिकारी अखिलेश भदौरिया से मिले। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दलितों के साथ हुए कई प्रकरण में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर रोष जताया तथा नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित पक्ष भी था। आशु त्यागी ने सीओ को बताया कि बीते कुछ दिनों में दलित समाज के लोगों के साथ कई घटनाएं हुई हैं। जिसमें दुष्कर्म के आरोपी मुस्तकीम को पुलिस ने तीन दिन थाने में बैठाकर बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी तथा एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं, आठ वर्षीय मासूम के साथ अधेड़ बाबू द्वारा छेड़छाड़ करने के मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी की गिरफ्तार के लिए दबिश भी नहीं दे रही है। पुलिस की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। इस संबंध में ज्ञापन सीओ को सौंपा। सीओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ से मिलने वालों में अमर रस्तोगी, योगेंद्र जाटव, विदित कुमार, वीरेंद्र कुमार, मनीष शर्मा, विजय वाल्मीकि, आयुष शर्मा, मोनू, सुभाष गाबा, विकास आदि थे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सीओ से मिलकर नाराजगी जताई
सीओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें