सरधना । मोहल्ला गोमतीनगर दौराला रोड से रविवार को अपह्रत किशोरी को पुलिस ने सरधना गंगनहर पुल से सकुशल बरामद कर लिया है। हालांकि अभी अपहरणकर्ता पुलिस की पहुंच से दूर हैं।
दरअसल शनिवार दोपहर को कार सवार तीन युवकों ने मोहल्ला गोमतीनगर दौराला रोड से पिस्टल के बल पर एक किशोरी का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद किशोरी के पिता ने जगमोहन नगर मोहल्ले के तीन युवकों साकिब पुत्र कमर, दानिश पुत्र अय्यूब और शोएब के खिलाफ अपरहण का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने शनिवार को अपह्रत युवती को सरधना गंगनहर पुल से बदामद कर लिया।इसके साथ ही पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में भी लिया है, लेकिन तीनों आरोपी युवक अभी फरार हैं। जिनकी तालाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही हैं। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही आरोपी युवकों को पकड लिया जायेगा।