सरधना। मोहल्ला धर्मपुरा निवासी लापता किशोरी के मामले में परिजनों ने शनिवार को कोतवाली पर किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। बताया कि किशोरी को नगर के ही दो युवक कुशावली रोड स्थित कॉलेज के निकट से जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लिखापढ़ी कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी हैं।
मोहल्ला धर्मपुरा निवासी मेहरदीन पुत्र राजी ने अपनी किशोरी पुत्री शबनम के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में शनिवार को तहरीर दी। मेहरदीन ने बताया कि उसकी पुत्री का 13 सितंबर को कुशावली रोड स्थित इंटर कॉलेज के निकट से सुबह करीब 11 बजे अपहरण कर लिया गया। नगर के ही दो युवकों को शबनम को जबरन कार में डालकर लोगों ने ले जाते देखे जाने की बात परिजनों से बताई। पुलिस ने मेहरदीन की तहरीर पर अगवा की गई किशोरी की तलाश शुरू कर दी हैं। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही हैं। जल्द ही किशोरी का पता लगाया जाएगा।