फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात लाख लेकर थमा दिया रेलवे का फर्जी नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर अमरौली बड़ा गांव निवासी एक युवक ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

अमरौली उर्फ बड़ा गांव निवासी तहसीन ने बताया कि उसका बेटा सादिक बीएससी, एलएलबी पास है। तहसीन का आरोप है कि वर्ष 2013-14 में गांव के ही कय्यूम ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर उसके पुत्र की रेलवे में टीसी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये लिए थे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2014 में फर्जी नियुक्त पत्र देकर युवक को ट्रेनिंग के लिए पटना और कोलकाता भेज दिया। इस दौरान उन्होंने सादिक को 12 हजार रुपए माहवार तनख्वाह भी दी। सादिक ने गांव लौटने के बाद अपने पिता को जानकारी दी कि ट्रेनिंग में कुछ नहीं हुआ और न ही उसे कुछ सिखाया गया। जिस पर परिजनों को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी करतार सिंह का कहना है कि एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश देने में जुट गई है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
ट्रेनिंग से लौटने के बाद वहां कुछ न सिखाने पर हुआ मामले का खुलासा, कप्तान के आदेश पर ठगी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें