खरखौदा। गांव फकरपुर कबट्टा में एक वर्ष पहले राशन की दुकान पर ग्रामीणों ने हंगामा किया था। वहीं, दुकान संचालक ने विरोध किया था तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी थी। जिसमें आपूर्ति विभाग की जांच में राशन कम मिला था। वहीं, राशन डीलर ने ग्रामीणों पर मारपीट के साथ राशन लूटने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। रविवार को राशन डीलर की तहरीर पर कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश कर दिया। जिसमें मामला दर्ज हो गया।
गांव फकरपुर कबटटा में नौ अक्तूबर 2017 को ग्रामीणों ने सरकारी सस्ते गल्ला दुकान संचालक पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया था। इस दौरान ग्रामीणों ने दुकान संचालक पर गल्ले के राशन की काला बाजारी करने का भी आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने कालाबाजारी के दौरान दुकान से उठाए जा रहे राशन को मौके पर पकड़ लिया था। आपूर्ति विभाग को मामले की सूचना दे दी थी। वहीं गल्ला संचालक ने जब ग्रामीणों का विरोध किया था। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दुकान संचालक मौके से भाग गया था। सूचना पाकर बाद में पहुंची आपूर्ति विभाग की टीम ने राशन की जांच की तो मौके पर कम पाया था। इस मामले में आपूर्ति विभाग ने दुकान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
वहीं, इस मामले में दुकान संचालक ने भी ग्रामीणों पर दुकान में घुसकर मारपीट एवं दुकान से गल्ला लूटने की तहरीर दी थी। पुलिस ने दुकान संचालक का मामला दर्ज न करते हुए आपूर्ति विभाग की ओर से रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में दुकान संचालक ने मामला कोर्ट में डाल दिया। जिसमें रविवार को कोर्ट के आदेश पर दुुष्यंत, जयवीर व राजीव समेत 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व लूटपाट का मामला दर्ज कराया है।
कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया। -राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा।
मुख्य बातें
फकरपुर कबट्टा में एक वर्ष पहले राशन डीलर और ग्रामीणों में हो गई थी मारपीट