पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला
दौराला। चिरौडी गांव से रविवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मासूम बच्चों सहित मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ दौराला थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रामपुर निवासी युवती की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व चिरौडी गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि पति शराब का नशा करने का आदि है। इसके चलते पूरा परिवार भूखे मरने की कगार पर खड़ा है। शराब पीने का विरोध करने पर वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। रविवार को विवाहिता ने फिर से शराब पीने का विरोध करना चाहा तो आरोपी पति ने मारपीट कर उसे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता थाने पहुंची और दौराला पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।