फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागनी कार्यक्रम देखने गऐ युवक की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बे में आयोजित रक्षाबंधन मेले में शुक्रवार रात रागनी कार्यक्रम देखने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शनिवार सुबह कस्बा स्थित मस्जिद के समीप पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लावड़ कस्बे के मोहल्ला बाड़ा निवासी रहीस (20) पुत्र आस मोहम्मद बुनाई का काम करता था। कस्बे में चल रहे रक्षाबंधन मेले में बीती रात रागनी कार्यक्रम था। रहीस उसे देखने गया था, मगर घर नहीं लौटा। रहीस का शव शनिवार सुबह कस्बे की मिनारा मस्जिद के समीप पड़ा मिला। लावड़ पुलिस जानकारी पाकर मौके पर पहुंची और शिनाख्त कराई। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक के परिजनों ने इस संबंध में तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
वर्जन
युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। इसके बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -शिववीर सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज, लावड़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें