फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य पुलिस ने पकडे

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी पुलिस ने हाईवे पर बृहस्पतिवार रात में खडे़ ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों का चालान कर दिया है। वहीं, पुलिस ने पकडे़ गए आरोपियों से चोरी किया 40 लीटर डीजल और एक ट्रक बरामद किया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बीती रात बाईपास से एक ट्रक से डीजल चोरी कर रहे एक गिरोह के दो सदस्यों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया 40 लीटर डीजल और एक ट्रक बरामद किया है। जानी थाना प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा के अनुसार गिरोह के सदस्य हाईवे पर रात के समय होटल या किसी अन्य स्थान पर ट्रक खड़े ट्रकों को शिकार बनाते थे। वे अपना ट्रक अन्य ट्रक के पास खड़ा करके उसकी टंकी से डीजल चोरी कर लेते थे। यह गिरोह ने सैकड़ों ट्रकों से डीजल चोरी कर चुका है। इस डीजल में मिलावट करके बाजार से कम मूल्य पर बेच देते थे। पकडे़ गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम राशिद पुत्र आबिद निवासी सिवालखास और राहत अली निवासी श्याम नगर मेरठ बताए हैं। दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है। पुलिस ने फरार गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस ने आरोपियों से चालीस लीटर डीजल बरामद किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें