फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की तलाश में राजस्थान से मवाना पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। राजस्थान निवासी एक महिला अपनी छोटी बेटी के साथ पुलिस लेकर शनिवार सुबह थाने पहुंची। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर क्षेत्र के एक गांव में युवती की तलाश में छापा मारा, लेकिन बरामद करने में नाकाम रही।
विज्ञापन

राजस्थान निवासी एक महिला अपनी छोटी बेटी को लेकर शनिवार सुबह थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को मवाना थाना क्षेत्र के बिराना गांव निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर ले आया है। राजस्थान पुलिस ने आमद कराने के बाद मवाना पुलिस के साथ बिराना गांव में युवती की तलाश में छापा मारा, काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि पुलिस युवती की तलाश में गई थी, लेकिन तब तक दोनों वहां से जा चुके थे।

पति की बरामदगी को लेकर थाने पर हंगामा
मवाना। मिल रोड निवासी एक महिला ने शनिवार को पति की बरामदगी को लेकर थाने पर जमकर हंगामा किया। पति की बरामदगी नहीं होने पर महिला थाने के सामने सड़क पर लेट गई। महिला कांस्टेबल ने उसे किसी तरह सड़क से उठाया।
विज्ञापन

मिल रोड निवासी एक महिला के पति को 15 दिन पहले कुछ लोग उठाकर ले गए थे। इस मामले में महिला ने अपने देवर पर आरोप लगाया था। शनिवार को पति की बरामदगी को लेकर महिला अपने चारों बच्चों को लेकर थाने पहुंची और जमकर हंगामा किया। सुनवाई नहीं होने पर महिला थाने के सामने सड़क पर लेट गई, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन फानन में महिला को सड़क से उठाया। पूरे मामले की जानकारी करने के बाद पुलिस ने महिला से दादरी पुलिस से मिलने की सलाह दी। वहीं, एसआई नीरज मलिक का कहना है कि महिला का देवर दादरी पुलिस को साथ लेकर आया था। दादरी पुलिस ने ही किसी मामले में महिला के पति को उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें