खरखौदा। गांव फफूंडा निवासी जोगिंदर पुत्र मेहर सिंह सुबह में हापुड़ रोड पर दौड़ लगाता है। वह शुक्रवार को भी दौड़ लगा रहा था। रास्ते में गांव के ही संजीव व नकुल पुत्रगण चंद्रपाल उससे गालीगलौज करने लगे। इस बिना विरोध किए अपने घर आ गया। आरोप है कि बाद में दोनों युवक परिजनों के साथ पीड़ित के मकान पर पहुंचे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें जोगिंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।