फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद को लेकर कालोनी और दुकानदार के मध्य विवाद। पुलिस ने पहुंच मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। हरिहर विहार में बृहस्पतिवार देर शाम रास्ते को लेकर स्थानीय लोगों एवं दुकानदार में विवाद हो गया। दोनों ओर से लोग एकत्र हो गए। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामला शांत कराया। उसने रास्ते में पड़ा स्लैब हटवा दिया। पुलिस द्वारा स्लैब हटवाए जाने के निर्णय से कॉलोनीवासी नाखुश दिखाई दिए।
विज्ञापन

हस्तिनापुर रोड पर हरिहर विहार है। इसका रास्ता लगभग 42 फीट का है। इसी रास्ते पर चिराग रस्तोगी का मार्बल का शोरूम है। इस रास्ते को लेकर शोरूम मालिक तथा कॉलोनी के लोगों में देर शाम विवाद हो गया। दोनों ओर से काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दोनों पक्षों के बमुश्किल शांत कराया तथा रास्ते में पडे़ स्लैब को हटवा दिया। कॉलोनी के लोगों का आरोप था कि शोरूम पर आने वाले वाहन आदि से कॉलोनी का मार्ग अवरुद्ध हो जाता है तथा आवागमन में दिक्कत होती है। हालांकि शोरूम मालिक चिराग का कहना था कि रास्ते में कॉलोनी के लोगों स्लैब डालकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया था। रास्ता सम्मलित है, लेकिन कॉलोनी के लोग रास्ता बंद करना चाहते हैं। वहीं, कॉलोनी की कमेटी के अध्यक्ष पकंज गोयल का कहना था कि कॉलोनी का 42 फीट का रास्ता है। जिसमें 32 फीट कॉलोनी का तथा 10 फीट रास्ता साझा है। ट्रक आदि आकर खडे़ हो जाते हैं। जिससे कॉलोनी के लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। वहीं, वाहनों के चालक कॉलोनी के पार्क में बैठकर शराब पीते हैं। जिससे कॉलोनी में रह रहे परिवारों को दिक्कत होती है। इसकी शिकायत करने पर शोरूम मालिक अभद्रता है। पुलिस द्वारा स्लैब हटाए जाने से कॉलोनी के लोग पुलिस के इस कदम से नाखुश दिखाई दिए। पुलिस पर गंभीर आरोप जड़ दिए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी एम पी सिंह का कहना है कि मामला उनके अधिकार क्षेत्र का नहीं है। रास्ते का विवाद उपजिलाधिकारी के क्षेत्र का है। दोनों पक्षों को एसडीएम के पास जाने के लिए कहा है। दोनों पक्षों को फिलहाल शांत कर दिया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
हरिहर विहार के लोगों ने एक दूसरे पक्ष पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें