पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेजा
दो पक्षों में हुए संघर्ष में हुई थी एक युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में गत मई में बच्चों के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में एक की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गये। बाद में हत्या में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने फरार आरोपी को दबोच जेल भेज दिया है।
कस्बा खिवाई में बीती 10 मई को दिलशाद और इमामुद्दीन पक्ष के बच्चे सड़क पर खेल रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। और दो पक्ष आमने सामने आ गये। खूनी संघर्ष दिलशाद पुत्र इंसाद (36) की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दिलशाद के भाई जाहिद की तहरीर पर आरोपी इमामुद्दीन, अब्दुल्लाह, रहमान, अब्दुल, साबिर, भूरे, जाबिर, यूनुफ समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने इमामुद्दीन और साबिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, मंगलवार देर रात यूनुस पुत्र उम्मेद अली निवासी खिवाई का चालान कर उसे जेल भेजा गया। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कांबोज ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।