आम बेचकर घर लौट रहे युवक को रास्ते में तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने 100 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस के माध्यम से उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के भड़चक गांव निवासी सोनू यादव (22) पुत्र धुन्नीलाल यादव बुधवार की भोर में मानिकपुर स्थित फल मंडी में आम बेचने के लिए गए थे। आम बेचने के बाद वह घर वापस लौट रहे थे। लाटतारा गांव के पास ही कुंडा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस में रखवाकर अस्पताल भेजवाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बिलख पड़े। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।